फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के लिए घाटी में छह स्थानों पर बनेंगे ट्रांजिट आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के लिए घाटी में 6 ट्रांजिट आवास स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत इन आवासों पर अनुमानित 201.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 1680 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आपात प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की ओर से प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। विभाग ने अलग से एक कमेटी का गठन किया है, जो ट्रांजिट आवास के लिए भूमि की शिनाख्त और हस्तांतरण से जुड़े मामलों का 15 नवंबर तक निपटान करेगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक मंजूरी में अनंतनाग में मरहमा-बिजबिहाड़ा स्थान पर 23.04 करोड़ से 192 आवास इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह गांदरबल के वंदमा-लार स्थान पर 23.04 करोड़ से 192 इकाइयां, बारामुला के फतेहपोरा-बारामुला स्थान पर 40.32 करोड़ से 336 इकाइयां, शोपियां के अलायोपोरा-कीगाम स्थान पर 23.04 करोड़ से 192 इकाइयां, बांदीपोरा में ओडीना-सुंबल स्थान पर 57.60 करोड़ से 480 इकाइयां और कुपवाड़ा में खुलानगाम बाग में 34.56 करोड़ रुपये की लागत से 288 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। सभी ट्रांजिट आवासों का कोडल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण किया जाएगा। ट्रांजिट आवासों की भूमि से जुड़े मामलों के निपटान के लिए गठित कमेटी में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को चेयरमैन, मंडलायुक्त कश्मीर को सदस्य, डीएमआरआरएंडआर के सचिव सदस्य और राहत व पुनर्वास आयुक्त (एम) जेएंडके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें