फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में निगेटिव होने के एक दिन बाद युवा डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामबन जिला अस्पताल में कार्यरत युवा डॉक्टर एमडी मेडिसन नवीद बशीर रुनियाल (36) की बुधवार को जीएमसी के आईसीयू में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह एक दिन पहले ही कोविड नेगेटिव हुए थे। लेकिन निमोनिया हो जाने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसी दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। पिछले दस दिन में दो युवा डाक्टरों की मौत हो चुकी है। इससे पहले जीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर के रिकवर होने के बाद मौत हुई थी। इस बीच जम्मू कश्मीर में 512 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि 536 संक्रमित मरीज ठीक हुए। कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर प्रदेश में नौ और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 7 और कश्मीर से 2 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

डॉ. नवीद को गत 2 नवंबर को जीएमसी में भर्ती किया गया था। इससे पहले रामबन और बत्रा अस्पताल में उसे उपचार दिया जा रहा था। लेकिन हालत लगातार खराब होती चली गई। इसके अलावा जीएमसी जम्मू में पलोड़ा निवासी 65 वर्षीय, कैरी, कोटभलवाल निवासी 55 वर्षीय और भठिंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है। जम्मू जिला में 98 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में अब तक 264 लोगों ने दम तोड़ा है। राजोरी में 9, उधमपुर में 11, डोडा में 10, कठुआ में 11, पुंछ में 3, सांबा में 6, किश्तवाड़ में 18, रामबन में 16, रियासी में 4 लोग संक्रमित मिले। प्रदेश में अब तक 96700 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 5935 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में 89254 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 36350 और कश्मीर से 52904 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1511 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें जम्मू संभाग से 510 और कश्मीर संभाग से 1001 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें