बीस लाख तक बढ़ाई जाएगी कैडेट शक्ति
एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि 1948 में स्थापित एनसीसी ने निरंतर विकास हुआ है। नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया गया है। देश भर में 17 लाख कैडेटों की 825 एनसीसी इकाइयों में 6,500 स्कूल और 4,500 कॉलेज शामिल हैं। अब हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय द्वारा नई स्थापना और मौजूदा एनसीसी बटालियनों के राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ कुल कैडेट शक्ति को 20 लाख तक बढ़ा रहे हैं।
देश में पहली बार मिला 1 लद्दाख बटालियन को यूनिट प्रशस्ति पत्रअतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय जम्मू कश्मीर और लद्दाख मेजर जनरल राजेश कुमार सचदेवा ने बताया कि 28 कैडेट अधिकारी बने हैं, 178 पुलिस में सब इंस्पेक्टर बने, 799 अग्निवीर बने और 221 ने सम्मान के साथ हमारे देश की सेवा करने के लिए कांस्टेबल की भूमिका निभाई।
उन्होंने निदेशालय के तीन कैडेटों के साहस की सराहना की, जिन्हें वर्ष 2025 के लिए माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए चुना गया है। एडीजी ने बताया कि 1 लद्दाख बटालियन को लद्दाख के उपराज्यपाल से यूनिट प्रशस्ति पत्र मिला है। देश में पहली बार किसी यूनिट को ऐसा सम्मान मिला है।