फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह आतंकी हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2023 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम पुलिस को इलाके में कुछ आतंकियों के मोजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद सेना के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
कुलगाम में पकड़े गए आतंकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 6 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के मिरहामा और दमहाल हांजीपोरा क्षेत्र में विशिष्ट जानकारी के आधार पर कुलगाम पुलिस और सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के संयुक्त अभियान में 6 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों की पहचान मिरहामा के शाहिद अहमद पडर उर्फ जीला, मिरहामा के उबैद अहमद इतु, दमहाल हांजीपोरा के दानिश अहमद डार, डांगरपोरा के नवाज़ अहमद, मिरहामा के आबिद मुश्ताक उर्फ राजू व मोहम्मदपोरा के किफायत अहमद लोन उर्फ रिंकू के तौर पर हुई है।

पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 18 पिस्तौल के राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 4 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), 2 मोर्टार शेल, 30 एके-47 के राउंड, 446 एम-4 के राउंड, 8 एम-4 मैगजीन, 1 एके-47 मैगजीन, 1 इंसास मैगजीन, 1 वायरलेस सेट, 4 वॉकी टॉकी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि आतंकी मददगार जैश से संबद्ध थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ग्रेनेड हमले, निर्दोष नागरिकों को डराने, पीआरआई सदस्यों, अल्पसंख्यक समुदायों पर गोलाबारी आदि के जरिए कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए आमादा थे।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस स्टेशन दमहाल हांजीपोरा में मामला दर्ज किया गया है। व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें