फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सूचना विभाग का बदलेगा लोगो, नए डिजाइन के लिए होगी प्रतियोगिता, 2 मार्च तक आवेदन मांगे

Fri, 17 Feb 2023 02:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एक सार्वजनिक प्रतियोगिता से विभाग नया, समकालीन लोगो अपनाने की तैयारी कर रहा है, जिससे नागरिकों द्वारा तय किया जाएगा। प्रतियोगिता 16 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक खुली है।
विज्ञापन
JAMMU KASHMIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना व जनसंपर्क विभाग के लोगो को नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सार्वजनिक स्तर पर एक प्रतियोगिता शुरू की है। नागरिक सचिवालय में निदेशक सूचना अक्षय लाबरू की उपस्थिति में आयुक्त सचिव सूचना विभाग प्रेरणा पुरी ने प्रतियोगिता को शुरू किया।

विज्ञापन


आयुक्त सचिव ने बताया कि विभाग के लोगो को बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए इसे फिर से डिजाइन करने की आवश्यकता महसूस की गई है क्योंकि मीडिया परिदृश्य में पिछले कुछ वर्षों से अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोबारा डिजाइन किए जाने वाले लोगो का उद्देश्य वर्तमान संचार और प्रौद्योगिकी परिदृश्य का प्रतिनिधित्व करना है। 

निदेशक ने कहा कि यह जनभागीदारी के उद्देश्य से एक भागीदारी की प्रक्रिया है। यह एक खुली सार्वजनिक प्रतियोगिता के रूप में है और विभाग नया, समकालीन लोगो अपनाना चाहता है, जिससे हमारे अपने नागरिकों द्वारा तय किया जाएगा। विभाग ने जनता को अपने लोगो को फिर से डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया है और इसके लिए प्रस्तुतियां पूरी तरह से आनलाइन हैं। 
विज्ञापन


विभाग द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25000, दूसरे स्थान के लिए 15000 ,तीसरे स्थान के लिए 10000, और चतुर्थ व पांचवें स्थान के लिए 5000 रुपये पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है। प्रत्येक प्रतियोगी को अपने लोगो के डिजाइन के बारे में लगभग 1000 शब्दों का संक्षिप्त विवरण देना होगा। प्रतियोगिता 16 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें