फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: हिरानगर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक पाकिस्तानी को किया गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 06:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बीएसएफ जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार किया। घायल घुसपैठिए का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी पहचान व मकसद की जांच जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हिरानगर सेक्टर के चंदवां और कोठे बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) के बीच की है। 

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि सीमा पार से इस ओर आने की कोशिश के दौरान देखी गई। अलर्ट बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया।

घायल घुसपैठिए को तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहचान और उसके घुसपैठ के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बीएसएफ की सतर्कता से एक बार फिर सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें