फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: यूपी, एमपी और बिहार की बनीं पिस्टल से जम्मू में वारदात; पंजाब बना रास्ता

Wed, 29 Jan 2025 01:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के अपराधी पंजाब से तस्करी कर पिस्टल और अन्य हथियार खरीदकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिनमें से अधिकांश हथियार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हैं।

विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर पड़ोसी राज्य पंजाब से हथियार लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेष तौर पर पिस्टलें। ये पिस्टलें पंजाब में मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से पहुंच रही हैं। जहां से इन्हें पंजाब के बदमाश जम्मू के गैंगस्टरों और बदमाशों को बेच रहे हैं। पुलिस ने ऐसे कई अपराधी दबोचे हैं।

विज्ञापन


जिनके पास से बरामद पिस्टलें पंजाब से लाई गईं।जम्मू के अपराधी 9 एमएम, देसी कट्टे, 12 बोर की गन समेत कई अन्य हथियार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अपराधियों का पंजाब में अकसर आना जाना है। यहां तक कि वे हथियार लेने के बाद वारदातों को अंजाम देने के लिए भी पंजाब के अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रक्म दी जा रही है। हथियारों को अलग अलग रेट पर खरीदा जा रहा है।

20 हजार से एक लाख तक मिल जाती है पिस्टलसूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिछले दो वर्ष में 70 से अधिक पिस्टलें बरामद की हैं। इनमें अधिकतर मध्य प्रदेश से निर्मित हैं। ये भी बताया जा रहा है कि पंजाब में भी 1300 हथियार पिछले दो वर्ष में बरामद किए गए हैं, जोकि मध्य प्रदेश से निर्मित हैं। ये हथियार 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक मिल जाते हैं, जबकि विदेशी पिस्टल 1.5 लाख से 2 लाख तक मिलती है। इसलिए अपराधी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि यदि ऐसा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

केस 1
मिरां साहिब के कोटली मियां फतेह का रहने वाला कुख्यात अपराधी पंकू राजा जनवरी 2025 को दबोचा गया। इसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि ये पिस्टल पंजाब से लेकर आया था।

केस 2
दिसंबर 2023 सांबा में शातिर अपराधी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से देसी कट्टा और 12 बोर की गन बरामद की गई। जांच में पता चला कि ये भी पंजाब में अपने जानकार अपराधियों से हथियार लेकर आया था।

केस 3
दिसंबर 2024 रिंग रोड बिश्नाह के पास पुलिस ने चट्ठा जम्मू के रहने वाले जसविंदर सिंह और जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार बरामद किए। पूछताछ में इन्होंने बताया कि पंजाब से हथियार लेकर आए हैं। क्योंकि दोनों हेरोइन तस्कर भी हैं। इसलिए अपने साथ हमेशा रखते थे, ताकि डराया धमकाया जा सके।
विज्ञापन

केस 4
अगस्त 2024 को सांबा पुलिस ने बसंतर पुल पर कुख्यात अपराधी मोहम्मद लतीफ को दबोचा। इसके पास से भी पुलिस ने पिस्टल बरामद की। पता चला कि ये पंजाब के होशियारपुर से पिस्टल लेकर आया था। इस पर हत्या के प्रयास करने के कई मामले दर्ज हैं।

केस 5
जनवरी 2025 को जम्मू के ज्यूल में सुमित जंडयाल उर्फ गटरू की हत्या करने में भी इस्तेमाल की गई पिस्टल पंजाब से ली गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद खौफ गैंग के अबू जट्ट ने हमलावरों को पिस्टलें मुहैया करााई हैं। हालांकि अभी तक एक भी पिस्टल बरामद नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें