केस 1
मिरां साहिब के कोटली मियां फतेह का रहने वाला कुख्यात अपराधी पंकू राजा जनवरी 2025 को दबोचा गया। इसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि ये पिस्टल पंजाब से लेकर आया था।
केस 2
दिसंबर 2023 सांबा में शातिर अपराधी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से देसी कट्टा और 12 बोर की गन बरामद की गई। जांच में पता चला कि ये भी पंजाब में अपने जानकार अपराधियों से हथियार लेकर आया था।
केस 3
दिसंबर 2024 रिंग रोड बिश्नाह के पास पुलिस ने चट्ठा जम्मू के रहने वाले जसविंदर सिंह और जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार बरामद किए। पूछताछ में इन्होंने बताया कि पंजाब से हथियार लेकर आए हैं। क्योंकि दोनों हेरोइन तस्कर भी हैं। इसलिए अपने साथ हमेशा रखते थे, ताकि डराया धमकाया जा सके।
केस 4
अगस्त 2024 को सांबा पुलिस ने बसंतर पुल पर कुख्यात अपराधी मोहम्मद लतीफ को दबोचा। इसके पास से भी पुलिस ने पिस्टल बरामद की। पता चला कि ये पंजाब के होशियारपुर से पिस्टल लेकर आया था। इस पर हत्या के प्रयास करने के कई मामले दर्ज हैं।
केस 5
जनवरी 2025 को जम्मू के ज्यूल में सुमित जंडयाल उर्फ गटरू की हत्या करने में भी इस्तेमाल की गई पिस्टल पंजाब से ली गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद खौफ गैंग के अबू जट्ट ने हमलावरों को पिस्टलें मुहैया करााई हैं। हालांकि अभी तक एक भी पिस्टल बरामद नहीं की गई हैं।