श्रीनगर में अपराध शाखा की आर्थिक इकाई ने प्राथमिकी दर्ज होने के सात वर्ष बाद एक सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, दो पटवारी, एक गिरदावर व एक ग्रामीण के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय बारामुला की अदालत में एक आरोप पत्र वीरवार को दाखिल किया।
आर्थिक अपराध शाखा ने बडगाम के मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में बांदीपोरा निवासी एजाज अहमद और बडगाम निवासी जमशेद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में चार्जशीट दाखिल की है। दोनों पर पैसा लेकर सरकारी राशन दुकान का फर्जी लाइसेंस आवंटित करने का आरोप है।
इसी वर्ष सहायक निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले (एफसीएस एंड सीए) बडगाम की एक लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि ज्वलपोरा और चायरा में उचित मूल्य की दुकान स्थापना के लिए फर्जी लाइसेंस दिए गए थे।
जांच के दौरान पता चला कि एजाज अहमद लोन व जमशेद अहमद डार ने आपस में सांठगांठ कर एक साजिश रची। उचित मूल्य दुकान का लाइसेंस जारी करने के लिए पैसा लेकर फर्जी आदेश जारी कर दिए।