फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू के त्रिकुटा नगर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

Fri, 08 May 2026 02:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के त्रिकुटा नगर में एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई जिसमें तीन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और दो गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए।
विज्ञापन
जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आग लगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आज दोपहर एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। यह हादसा करीब 12 बजे हुआ, जिसमें तीन झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन


आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे दो गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि वहां रहने वाले प्रवासी मजदूर काम के लिए बाहर गए हुए थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें