फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 2018 में अल्पसंख्यक पर हमले सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल हिजबुल का आतंकी ढेर

Wed, 15 Dec 2021 01:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की ओर से आत्मसमर्पण की लगातार अपील की गई। लेकिन आतंकी नहीं माने और रुक-रुक कर फायरिंग करते रहे। इसी दौरान एक आतंकी मारा गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले: उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, चुनाव करवाना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार 

जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान हेफ-श्रीमल शोपियां निवासी फिरोज अहमद डार के रूप में हुई है। वह हिजबुल आतंकी संगठन में शामिल था। इस आतंकी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित एक एके-47 राइफल के साथ तीन मैगजीन भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि 2018 में ज़ैनापोरा शोपियां में अल्पसंख्यक गार्ड पर हमले जिसमें चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे सहित कई अन्य आतंकी अपराधों में यह आतंकी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें