भारत दर्शन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी हंदवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इलाके के छात्रों के लिए भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा युवाओं से संबंधित गतिविधियों का समर्थन करने, उन्हें देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने, देश में स्थित ऐतिहासिक स्थानों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने की एक पहल है।
इस यात्रा को आज यानी कि मंगलवार को एसपी हंदवाड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ जी वी संदीप चक्रवर्ती, सिविल सोसाइटी के सदस्य और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
एसपी हंदवाड़ा ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की। साथ ही उन्हें अपने ज्ञान को समृद्ध करने के लिए इस अवसर का पूरा उपयोग करने की सलाह दी।
एसपी हंदवाड़ा ने कहा कि पुलिस युवाओं और छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में इस तरह के आयोजनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कराया जाता रहेगा।