कश्मीर संभाग में हंदवाड़ा पुलिस ने लश्कर की एक महिला मददगार के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2019 के मामले के संबंध की गई है। जिसमें एक महिला को नाके पर आतंकवादी संगठन लश्कर के धमकी भरे पोस्टर और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि लश्कर की मददगार हसीना बेगम पत्नी मोहम्मद यूसुफ भट को 26 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आतंकवादी संगठन लश्कर का सदस्य होने और उक्त आतंकवादी संगठन को समर्थन देने का आरोप है। वहीं आज यानी कि गुरुवार को उक्त मामले में हंदवाड़ा पुलिस ने सक्षम न्यायालय के समक्ष चार्जशीट दायर की है।