फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्टे होम, स्टे क्लीन कैंपेन किया लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन में सभी स्कूलों बंद हैं, जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासीज शुरू की गई हैं। वहीं डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से स्टे होम स्टे क्लीन कैंपेन भी लांच की गई है। जिसके तहत विद्यार्थियों को घर रहकर ही विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा। इन सभी गतिविधियों का रिकार्ड भी स्क्रेप बुक या फिर किसी डायरी में बनाकर स्कूल खुलने में दिखाना होगा। यह शुरूआत पृथ्वी दिवस के अवसर पर की गई है। इन गतिविधियों के आधार पर स्कूलों में स्कूली स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। जिसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन दिखाने वाले विद्यार्थी को ग्रीन चैंप ऑफ स्कूल अवार्ड दिया जाएगा। डायरेक्टोरेट आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से शुरू की गए इस प्रोग्राम में सरकारी और प्राइवेट स्कूल का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। इसके लिए विभाग की तरफ से 9419174423 नंबर भी जारी किया गया, जिसे भी इससे संबंधित कोई सवाल हो वह इस नंबर पर फोन करके पूछ सकता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वातावरण के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में जागरुकता लाना है। और साथ ही उन्हें वातावरण से संबंधित प्रोजेक्टों में हिस्सा लेने के लिए अवसर प्रदान करना है। - अनुराधा गुप्ता, निदेशन शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें