उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जमानत पर जेल से बाहर आए आतंकवादी मददगार के पांव में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी का मददगार रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में विचाराधीन आतंकवादी मददगार पर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया। उसे पुलिस स्टेशन उड़ी के यूए(पी) मामले में जमानत पर रिहा किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को पुलिस स्टेशन उड़ी में दर्ज एक मामले में धारा 13, 18, 18बी, 20, 23, 40 यूए(पी) अधिनियम, 120बी आईपीसी, 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 104/2023 के तहत गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय द्वारा उसकी जमानत बढ़ा दी गई है। बयान में कहा गया है कि जीपीएस ट्रैकिंग का उपयोग उक्त आतंकवादी मददगार की गतिविधियों पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन न करे।