फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी हुई तो भाग निकला

Wed, 29 May 2024 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है।
विज्ञापन
ड्रोन (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है। पुंछ जिले में देर रात बीएसएफ के जवानों ने नियंत्रण रेखा के इस पार पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी। इस पर सतर्क जवानों ने तुंरत गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकला।

विज्ञापन

 
जिले के खनेतर में तैनात बीएसएफ ने देर रात करीब साढ़े 11 बजे पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी। जवानों की गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्रोन से किसी तरह की खेप तो नहीं गिराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें