फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश सरकार ने पार्षद ज्योति को पद से किया बर्खास्त, रिश्वत लेने के मामले में है आरोपी

Tue, 26 Sep 2023 04:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरकार ने जम्मू नगर निगम के एक पार्षद को अपनी आधिकारिक शक्तियों के दुरुपयोग करने के मामले को लेकर हटा दिया है। पार्षद पर आरोप है कि पार्षद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Jammu Municipal Corporation - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के एक पार्षद को अपनी आधिकारिक शक्तियों के दुरुपयोग करने के मामले को लेकर हटा दिया है। पार्षद पर आरोप है कि पार्षद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विज्ञापन


आवास और शहरी विकास विभाग (एच एंड यूडीडी) ने जम्मू नगर निगम की पार्षद ज्योति देवी को हटाने का आदेश जारी किया है। आरोपी पार्षद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने 1000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

इस संबंध में  सरकार ने जम्मू और कश्मीर नगर निगम अधिनियम, 2000 की धारा 34 (आई) (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पार्षद ज्योति को पद से हटा दिया है। एच एंड यूडीडी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि वार्ड नंबर 53 की पार्षद ज्योति देवी को उनकी आधिकारिक शक्तियों के दुरुपयोग के आधार पर उनके कार्यालय से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो साल में यह इस तरह की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले आधिकारिक शक्तियों का दुरुपयोग करने के लिए अवंतीपोरा नगरपालिका समिति के अध्यक्ष बशीर अहमद भट को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें