इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर, पुलवामा
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 50 दिन हो चुके हैं। पांच अगस्त से प्रदेश में इन्टरनेट सेवा बंद है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर सरकार ने छात्रों के हितों और उनके भविष्य को देखए हुए पुलवामा में एक इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर शुरू किया है। यहां पर कोई भी छात्र आकर इंटरनेट का प्रयोग कर सकता है। साथ ही अपने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के फॉर्म भी भर सकता है।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मो. अशरफ हक ने बताया कि इस इंटरनेट सेंटर पर छात्र यहां आ सकते हैं, इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं और विभिन्न फॉर्म भर सकते हैं। इंटरनेट सेवा प्रदेश में बंद है ऐसे में युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।