फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर से पकड़े तीनों जैश आतंकी जेआईसी भेजे

Mon, 23 Sep 2019 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार को पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनपुर में हथियारों की खेप से गिरफ्तार किए गए तीनों जैश आतंकियों को संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) जम्मू शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों आरोपियों की पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस रिमांड हासिल की थी, जिनकी निशानदेही पर कश्मीर के पुलवामा से जैश के दो और मददगारों को भी कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर कठुआ लाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर कड़े सुरक्षा पहरे के बीच तीनों जैश आतंकियों को जेआईसी भेज दिया गया। यहां विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों से अतिरिक्त पूछताछ करेंगी। 

ज्ञात हो कि 12 सितंबर को राज्य में दाखिल हो रहे एक ट्रक में सवार तीन आतंकियों को कठुआ पुलिस ने लखनपुर में गिरफ्तार किया था, जिनसे हथियार भी बरामद हुए थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली से चले ट्रक में पंजाब के बटाला के नजदीक हथियार लोड किए गए और इन्हें कश्मीर पहुंचाया जाना था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया था कि यह तीनों आतंकी जैश के हथियार सप्लाई करने वाले मॉडयूल का हिस्सा हैं और इनसे लगातार पूछताछ जारी है। मामले में अबतक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें