संपदा विभाग जम्मू कश्मीर ने विभिन्न विभागों के 380 अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटन का नियमितीकरण किया है। इसमें अप्रैल 2022 या सेवा विस्तार तक आवंटन मान्य होंगे। संपदा विभाग की ओर से गांधीनगर, तालाब तिल्लो, तोप शेरखानियां सेक्टर, कंपनी बाग, अहाता अमर सिंह, पुंछ हाउस पंजतीर्थी, कच्ची छावनी टांगे वाली गली, रूप नगर, सरवाल, रिहाड़ी नाला, छन्नी हिम्मत, न्यू बीसी क्षेत्रों में सरकारी आवास आवंटन किए गए हैं।
दरबार मूव की प्रथा समाप्त करने के बाद जम्मू और श्रीनगर में दरबार मूव के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास आवंटन रद्द कर दिए गए थे। जिसके बाद खाली आवासों में जरूरी अधिकारियों और कर्मियों को आवास आवंटित किए गए हैं। इसमें अधिकांश उन लोगों को आवास दिए गए हैं, जिनके पास दूसरा विकल्प नहीं है।