फोरलेन हाईवे के किनारे चयनित की गई जमीन
नया इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए अधिकांश जमीन फोरलेन हाईवे के किनारे चयनित की गई है। मजालता, रामनगर और चिनैनी तहसील में भी मुख्य मार्ग के किनारे उद्योग लगाएं जाएंगे।
देश के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों को उधमपुर लाकर जमीन दिखाई जाएगी। जमीन देखने के बाद निवेशक उद्योग शुरू कर सकते हैं। जमीन मिलने के बाद अब निवेशकों को उधमपुर लाने का काम किया जाएगा।-सूरम शर्मा, डीआईसी उधमपुर जनरल मैनेजर
जिला प्रशासन ने जमीन देने का काम पूरा कर दिया है। जल्द ही उधमपुर को भी सांबा और कठुआ के बाद इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए जाना जाएगा।-डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर