फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सोनमर्ग में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटा, दो पर्यटक बचाए, एक स्थानीय लापता

Mon, 03 Jun 2024 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोनमर्ग इलाके में थजवास ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के बाद एक स्थानीय व्यक्ति लापता हो गया, जबकि दो पर्यटकों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
सोनमर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में रविवार दोपहर को थजवास ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया। इसकी चपेट में आकर एक स्थानीय व्यक्ति लापता हो गया, जबकि दो पर्यटकों को बचा लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, यह घटना रविवार दोपहर को हुई। उस समय पर्यटक थजवास ग्लेशियर में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से दो पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति भी नीचे गिर गए। इसके बाद प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान चलाया गया और पर्यटकों को बचा लिया गया, जबकि स्थानीय व्यक्ति अभी भी लापता है। उसे तलाशने का अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें