फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान खत्म, रामबन और कश्मीर में बंपर वोटिंग

Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर रियासत में पंचायत चुनाव का पहला चरण शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पहले चरण में वोट वर्षा हुई। कुल 74.1 प्रतिशत वोटिंग रही। घाटी में भी जमकर वोट पड़े। पूरे राज्य में कुल 13 जिलों में इस चरण में मतदान हुआ। उधमपुर जिले में सबसे ज्यादा 83.6 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं डोडा और कठुआ जिले में भी मतदान का प्रतिशत 80 से अधिक दर्ज किया गया। यहां क्रमश: 80.8 और 80.0 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के साथ कुछ स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ जगह दूरदराज के गांवों से मतपेटियों के पहुंचने का इंतजार है। 

विज्ञापन


रियासत के दोनों ही संभागों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसके लिए सुरक्षा का खासा इंतजाम किया गया था। लोगों में पंचायत चुनाव के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। खास तौर पर जम्मू के जिलों में मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें देखने को मिलीं। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। यहां 420 सरपंच और 1845 पंच सीटों के लिए 5585 उम्मीदवार मैदान में थे। 85 सरपंच और 1676 पंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

उधर, कश्मीर संभाग में हाल ही में हुई पंचायत घर जलाने की घटनाओं को घाटी के लोगों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। अलगाववादियों के बंद के एलान के बावजूद यहां अच्छी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले। पूरे प्रदेश की बात करें तो दोपहर 12 बजे तक रामबन जिले में करीब 70 फीसदी वोट पड़ चुके थे। वहीं, राजोरी और कठुआ में 62.9, पुंछ में 50, उधमपुर में 50.9, डोडा जिले में 60.1, जबकि किश्तवाड़ में 54.7 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। कश्मीर के कुपवाड़ा में इस वक्त तक 35.2, बांदीपोरा में 42.0, बारामुला में 36.5, श्रीनगर में 19.0, जबकि बड़गाम में 11.9 फीसदी वोटिंग हुई।  
विज्ञापन


ऐहतियातन बंद रखी गई 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा
चुनाव के दौरान घाटी में ऐहतियातन 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बाधित रखा गया। लोगों को टूजी स्पीड मिली। बड़गाम, बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में मोबाइल इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

आतंक को आइना, घाटी में लोगों ने दिखाई ताकत

पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
घाटी में अलगाववादियों के बंद के एलान के बावजूद लोगों ने पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाई। कुपवाड़ा में 71.9 प्रतिशत, जबकि बारामुला में 69.1 प्रतिशत मतदान हुआ। बांदीपोरा में भी 55.7 फीसदी वोट पड़े। बड़गाम में वोट प्रतिशत 30.1 रहा। श्रीनगर और गांदरबल में अलबत्ता वोटिंग अपेक्षाकृत काफी कम रही। श्रीनगर में 21.8 प्रतिशत, जबकि गांदरबल में 11.9 फीसदी वोटिंग हुई।  

भीषण सर्दी के बावजूद कारगिल, लेह में खूब वोटिंग
जमा देने वाली सर्दी के बावजूद कारगिल और लेह में भी खूब वोट पड़े। लद्दाख संभाग में पड़ने वाले जिले कारगिल में 70.9 प्रतिशत, जबकि लेह में 59.7 फीसदी मतदान हुआ।  

बंद से जन-जीवन प्रभावित, आवाजाही कम
जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनाव के विरोध में शनिवार को अलगाववादियों ने बंद की काल की थी, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। मुख्य बाजारों में भी दुकानें नहीं खुलीं। वहीं, सरकारी और निजी दफ्तरों में भी कामकाज न के बराबर हुआ। प्रशासन ने ऐहतियातन श्रीनगर के डाउनटाउन समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे। बारामुला-बनिहाल ट्रेन सेवा भी ठप रही।

जम्मू संभाग में यह रहा मतदान का हाल-
जिला     मतदान प्रतिशत

डोडा        80.8
किश्तवाड़    74.1
रामबन      78.2
उधमपुर     83.6
कठुआ      80.0
राजोरी      78.9
पुंछ        78.7 

कश्मीर संभाग में यूं रहा वोट प्रतिशत
जिला      मतदान प्रतिशत

कुपवाड़ा       71.9
बांदीपोरा       55.7
बारामुला       69.1
गांदरबल       11.9
श्रीनगर        21.8
बड़गाम        30.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें