फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: फारुख अब्दुल्ला ने दिवाली पर दी शुभकामनाएं, लोगों में उन्नती आए, भगवान दे तरक्की

Wed, 30 Oct 2024 12:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए एकता और तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने दिवाली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, सब लोग दिवाली अच्छे से मनाएं। यह बहुत बड़ा त्योहार है। भगवान सबको ज्यादा से ज्यादा तरक्की दे, लोगों में उन्नति आए और हम लोग आगे बढ़ें।

विज्ञापन


फारुख अब्दुल्ला ने इस मौके पर समाज में एकता और भाईचारे की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में खुशियों और समृद्धि का संदेश लाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस विशेष अवसर पर आपसी प्रेम और सामंजस्य को बढ़ावा दें, ताकि समाज में सकारात्मकता बनी रहे। दिवाली के इस पर्व पर उन्होंने प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें