फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: आधी बिजली परियोजनाओं में उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन को करारा झटका लगा है। राज्य की अपनी कुल 21 परियोजनाओं में से दस में उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। कहीं मशीन ब्रेक डाउन तो कहीं नहरों से पानी न मिलने, पानी जमने तो कहीं भूस्खलन की वजह से नहर ब्लाक होने से पावर हाउस बंद पड़े हैं। कुल मिलाकर 174.45 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप होकर रह गया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत की अपनी पन बिजली परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता 761.96 मेगावाट है। इनमें से दस परियोजनाओं में उत्पादन ठप हो जाने के बाद 585.51 मेगावाट बिजली की उत्पादन क्षमता ही रह गई है। गर्मियों के मौसम में रियासत खासतौर से जम्मू संभाग में बिजली की मांग बढ़ जाने के बाद अगर ऐसे ही हालात रहे तो बिजली के लिए हाहाकार जैसी हालत हो जाएगी।

22.60 मेगावाट क्षमता की यूएसएचपी एक परियोजना में भूस्खलन के चलते नहर में पानी न आने के चलते दो अप्रैल 2015 से बिजली उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। 105 मेगावाट क्षमता की यूएसएचपी दो परियोजना में 12 अप्रैल, 2015 से योजनाबद्ध शटडाउन किया गया है।
विज्ञापन


23.30 मेगावाट क्षमता की चिनैनी एक, दो मेगावाट क्षमता की चिनैनी दो और 7.50 मेगावाट क्षमता की चिनैनी तीन परियोजना नहर में पानी न आने और मशीनरी ब्रेक डाउन के चलते बंद पड़ी हैं। नौ मेगावाट क्षमता की सेवा तीन परियोजना नहर में पानी बंद होने से 23 अगस्त, 2013 से ही बंद पड़ी है।

0.30 मेगावाट क्षमता की बाजगो परियोजना में सिंचाई के लिए नहरी पानी को मोड़ने के चलते उत्पादन 25 मार्च, 2015 से ठप पड़ा हुआ है। एलजीओ मर्सिलांग, हफ्ताल परियोजना में बिजली उत्पादन पानी जमने के चलते ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ती बिजली की मांग से संकट पैदा होगा

रियासत में बिजली की मांग बढ़कर 2600 मेगावाट के पार हो चुकी है, जबकि बिजली उत्पादन की कुल क्षमता रियासत के अपने परियोजना में 761.96 मेगावाट है। इसमें से भी मौजूदा समय में केवल 585.51 मेगावाट उत्पादन ही हो पा रहा है। रियासत में केंद्रीय परियोजनाओं से 12 फीसदी मुफ्त बिजली और 4000 करोड़ से ज्यादा की बिजली खरीदने के बावजूद भी बिजली की उपलब्धता 1500 मेगावाट के आसपास ही है। ऐसे में गर्मियों में परेशानी पैदा होगी।

कई परियोजनाओं में दिक्कत पेश आ रही है। कहीं भूस्खलन से परेशानी है तो कहीं पानी जमने से पन बिजली उत्पादन ठप है। सरकार कोशिश करेगी कि बंद परियोजनाओं में उत्पादन जल्द शुरू हो। (मोहम्मद अशरफ मीर, बिजली राज्य मंत्री)


 किन परियोजनाओं से बिजली उत्पादन ठप
  परियोजना...........................उत्पादन की क्षमता
1. चिनैनी एक.........................23.30 मेगावाट
2. चिनैनी दो............................दो मेगावाट
3. चिनैनी तीन.........................7.50 मेगावाट
4. सेवा तीन............................9 मेगावाट
5. बाजगो................................0.30 मेगावाट
6. एलजीओ मर्सिलांग................तीन मेगावाट
7. मार्सपाचो.............................0.75 मेगावाट
8. हफ्ताल...............................एक मेगावाट
9. यूएसएचपी एक....................22.60 मेगावाट
10. यूएसएचपी दो..................105.00 मेगावाट            
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें