फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में जंगल से उठा लाए संदिग्ध वस्तु, रसोई में गर्म करते हुआ धमाका, एक की मौत

Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ। वह जंगल में मिली लावारिस वस्तु को घर लाए थे।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले की तहसील मुगल मैदान के दूरदराज इलाके सिंबोल गांव में संदिग्ध वस्तु में हुए विस्फोट में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह वस्तु युवकों को जंगल में मिली थी, जिसे गर्म करते वक्त विस्फोट हुआ।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को छात्रू तहसील के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। घटना दोपहर के समय की है। एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है।

बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली सब्जी) लेने के लिए पास के जंगल में गए थे। इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना आज दोपहर के समय की है। घटना में जान गंवाने वाले की पहचान शबीर अहमद (21) के रूप में हुई है। घायल की पहचान मोहमद यासीन (17) के रूप में हुई है। दोनों भाई हैं और मोहम्मद अब्बास नाइक के बेटे हैं। एसएसपी ने पूरी टीम के साथ मौके का जायजा लिया है। देर रात्रि तक थाना प्रभारी छात्रू परवेज अहमद खांडे जांच में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें