फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 19 Apr 2023 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ में घरेलू तनाव के चलते एक पूर्व सैनिक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ के ठाकराई इलाके के गांव अंजोल गवाड़ी में देर शाम को घरेलू तनाव के चलते एक पूर्व सैनिक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व सैनिक की पत्नी समेत वह खुद और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक हमेशा शराब पीता था। मंगलवार देर शाम उसका किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने घर में रखी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल उठाई और पहले पत्नी को गोली मारी। इस दौरान पत्नी ने बचाव किया लेकिन उसके हाथ में गोली लगी और उसका अंगूठा कट गया। उसके बाद पूर्व सैनिक ने पत्नी को मरा समझा और अपने जबड़े पर राइफल रखी और आत्महत्या का प्रयास किया। 

इस दौरान फायर से निकले कुछ छर्रे उनकी 13 वर्षीय बेटी को भी लगे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों को किश्तवाड़ अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान डीएसपी आशीष गुप्ता, थाना प्रभारी आबिद बुखारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिलेगी। घायलों में पूर्व सैनिक गुलाम हुसैन (48) पुत्र फकीर मोहमद, पत्नी रुबीना बेगम (35), बेटी नसरीना बानो (13) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें