फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ईटीटी परीक्षा पर अब तीसरी आंख की नजर, प्रदेश में पहली बार परीक्षा केंद्रों की लाइव होगी निगरानी

Mon, 13 Feb 2023 01:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हर परीक्षा केंद्र में चार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक कैमरा परीक्षा हॉल में, दो प्रवेश व निकासी द्वार पर, जबकि एक निगरानी कक्ष में लगेगा। रिहाड़ी स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक बड़ी स्क्रीन लगेगी। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) परीक्षा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) की परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार इस परीक्षा पर लाइव निगरानी रखेगा। इसके लिए रिहाड़ी स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक निगरानी कक्ष स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन

 जहां परीक्षा केंद्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट होंगे। बोर्ड के इस प्रयास का उद्देश्य नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवाना है। प्रारंभिक शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए ईटीटी न सिर्फ सरकारी शिक्षक बल्कि अन्य उम्मीदवार भी करते हैं।

एक साल तक पढ़ाई के बाद बोर्ड इसकी परीक्षा लेता है। प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए ईटीटी अनिवार्य तो नहीं है, लेकिन नियुक्ति में ईटीटी को तरजीह दी जाती है। नकल की हर तरह की संभावना को खत्म करने के लिए पहली बार इस परीक्षा में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


हर परीक्षा केंद्र में चार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक कैमरा परीक्षा हॉल में, दो प्रवेश व निकासी द्वार पर, जबकि एक निगरानी कक्ष में लगेगा। रिहाड़ी स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक बड़ी स्क्रीन लगेगी, जहां पर हर केंद्र की सीसीटीवी फुटेज की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जेके बोर्ड फरवरी के अंत तक ईटीटी की परीक्षा करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें