फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल के गुंड में 50 कनाल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने दो दुकानें की सील

Mon, 06 Feb 2023 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर सभी जिलों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांबा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल के गुंड इलाके के बलती कुल्लन और गोहीपोरा रेजान अरकास में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान राजस्व विभाग ने 50 कनाल सरकारी व काचराई भूमि को कब्जा मुक्त किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो दुकानों को भी सील कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि बलती कुल्लन में तहसीलदार जावेद इकबाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर बनीं दो दुकानों को सील कर सीएपीडी विभाग को सौंप दिया है।

रेजान में 50 कनाल सरकारी भूमि खाली कराई है। इसे पंचायत निकाय को वापस कर दिया गया है। नायब तहसीलदार गुंड ने बताया कि तहसील के सभी हिस्सों में आधिकारिक भूमि को संरक्षित करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें