फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बठिंडी में बडे स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई भवन ध्वस्त-इलाके में आवाजाही बंद

Sat, 11 Feb 2023 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक इलाके में कई जगहों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसे पूरी तरह खाली कराया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
जम्मू के बठिंडी में चला अतिक्रमण अभियान - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रशासन बड़े स्तर पर चला रहा है। शनिवार को बठिंडी इलाके के मलिक बाजार के कई मकानों और भवनों को ध्वस्त किया गया। अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए सुबह से ही इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन


इसके अलावा हाईवे पर यातायात के मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया था। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक इलाके में कई जगहों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसे पूरी तरह खाली कराया जाएगा। इससे पहले तवी फार्म बिश्नाह पुल के पास डिल्ली गांव में चारदीवारी सहित 3 अवैध पक्के ढांचों को ध्वस्त किया गया था।

21 कनाल सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया है। यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर है। इसकी कीमत करोड़ों में है। गांव गोले तहसील जम्मू पश्चिम में 12 कनाल राज्य भूमि से भी कब्जे को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान सोमवार को विभिन्न स्थानों से करोड़ों रुपये मूल्य की 63 कनाल से अधिक राज्य भूमि को खाली कराया गया। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता के नाम पर भलवाल तहसील के गैंक गांव में 23 कनाल नौ मरले जमीन पर कब्जा किया गया था।

बताते हैं कि पूर्व विधायक के नाम पर गिरदावरी थी। प्रशासन ने जमीन खाली करा राज्य भूमि का बोर्ड लगा दिया। कश्मीर के अनंतनाग में जिला प्रशासन ने श्रीगुफवाड़ा इलाके में भाजपा नेता की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई दो मंजिला इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता सोफी यूसुफ ने बिजबिहाड़ा के श्रीगुफवाड़ा में एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाकर 25 मरला सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें