फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हाजिन में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Thu, 30 Aug 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनसे भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


वीरवार सुबह हाजिन के परे मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

इसमें दो आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों से बरामद दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त रिजवान उर्फ जिंदाल व अली उर्फ माज के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दोनों पाकिस्तान के थे और लश्कर से जुड़े हुए थे। दोनों सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल थे। इसके साथ ही नागरिकों की हत्या में भी उनका हाथ था।मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर आपरेशन में खलल डालने की कोशिश की। 

भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मुठभेड़ को देखते हुए कुछ देर के लिए इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी ताकि अफवाह न फैलने पाए।

विज्ञापन

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार भी सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।

मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। अल्ताफ मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछल 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें