फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुलवामा के मित्रीगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे!

Sat, 18 Mar 2023 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गौरतलब है कि पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मित्रीगाम इलाके में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को विशेष इनपुट मिला था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जैसे ही तलाशी तेज की गई, छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद कुछ देर तक मुठभेड़ हुई।

उन्होंने कहा कि संक्षिप्त गोलीबारी के बाद दूसरी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई और तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल पर कोई आतंकवादी नहीं मिला। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें