उप-राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी जी यात्रा के प्राचीन मार्ग की प्रथम पूजा की
उप-राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी जी यात्रा के प्राचीन मार्ग की प्रथम पूजा की
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग श्राइन संस्था का प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में उप-राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल को 26 मार्च से शुरू होने वाली यात्रा के बारे में बताया। उप-राज्यपाल ने ने यात्रा शुरू होने पर मंदिर में चढ़ाने के लिए मंत्र उचारण के बीच पुजारी को माता की चुन्नी भेंट की और प्रथम पूजा भी की। हालांकि यात्रा औपचारिक रूप से 26 मार्च को कोल कंडोली के पुराने विरासत मार्ग से ओली मंदिर तक शुरू होगी। प्रतिनिधिमंडल ने उप-राज्यपाल को प्राचीन मार्ग के महत्व और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बताया की संस्था प्राचीन मार्ग पर वार्षिक यात्रा का आयोजन करती रही है। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के सुचारू उपयोग के लिए जगती से बाम्याल सड़क के उन्नयन और रखरखाव के निर्देश जारी किए। इस दौरान एसएम साहनी, संयोजक इनटेक जम्मू चैप्टर, रणदीप सिंह, हरबंस शर्मा, गुलाम मुस्तफा सरपंच शीबा व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो