फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: माफी योजना के तहत अक्तूबर में जारी होंगे बिजली बिल, सभी जिलों में होंगी बैठकें

Tue, 20 Sep 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सभी जिलों में उपायुक्तों के साथ बिजली कारपोरेशन के अधिकारी बैठक करेंगे और आगामी कार्रवाई पर जानकारी भी देंगे। जम्मू संभाग में बिलों का 15 करोड़ बकाया है, जबकि इसमें साढ़े पांच करोड़ ब्याज माफ होना है।
विज्ञापन
electricity bill - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कारपोरेशन की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए माफी योजना के तहत बिल अक्तूबर माह से जारी होंगे। इसके लिए विभागीय कार्रवाई आरंभ हो गई है। बिल बनाने पर काम शुरू हो गया है। अक्तूबर माह से बिल उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ता बकाया बिजली बिलों का भुगतान 12 किश्तों में करेंगे। 

विज्ञापन


बिल की अदायगी के लिए तमाम जिलों में उपायुक्तों के साथ बिजली कारपोरेशन के अधिकारी बैठक करेंगे और आगामी कार्रवाई पर जानकारी भी देंगे। जम्मू संभाग में बिलों का 15 करोड़ बकाया है, जबकि इसमें साढ़े पांच करोड़ ब्याज माफ होना है। कुल साढ़े नौ लाख रुपये कारपोरेशन ने वसूल करने है। संभाग में साढ़े पांच लाख लोगों ने 6-7 साल से बिल नहीं भरे हैं। इस पर प्रशासनिक परिषद में फैसला लिया गया है। बिल अदा करने का उपभोक्ताओं को अंतिम मौका दिया गया है।

31 मार्च 2022 तक बिलों में ब्याज माफ रहेगा। इस संबंध में आदेश 12 सितंबर से मान्य हो गया है। 12 किश्तों में भुगतान न होने पर कानूनी कार्रवाई बिजली एक्ट 2003 के तहत की जाएगी। कुल निर्धारित किश्तों में ही बिलों को अदा करना होगा। मार्च 2022 के बाद आने वाले बिल रूटीन में भरे जाएंगे। बिल न भरने पर जुर्माना किया जाएगा। साथ ही बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे। 
विज्ञापन


उपभोक्ता बिजली जला रहे, बिल नहीं दे रहे

बिजली कारपोरेशन के अनुसार उपभोक्ता बिजली जला रहे हैं मगर बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने करोड़ों रुपये बिल का वसूल करना है। पहले भी कई बार नोटिस देकर सूचित किया गया। मगर बिल अदा नहीं किए गए। अब लंबित बिलों को भुगतान निर्धारित समय पर करना होगा। 

अक्तूबर माह से बिल जारी किए जाएंगे। बिल तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त से बैठक होगी। इसमें कार्रवाई बारे जानकारी दी जानी है। बिल मिलने के बाद उपभोक्ताओं को पहली किश्त अदा करनी होगी। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें