राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को आतंकी मामले में कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सोपोर, श्रीनगर, कुलगाम और अनंतनाग सहित घाटी में कई जगहों पर एजेंसी की कार्रवाई जारी है। बारामूला के सोपोर में फलाह-ए-आम ट्रस्ट के कार्यालय और श्रीनगर के नौगाम में आतंकी फंडिंग मामले में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि फलाह-ए-आम प्रतिबंधित इस्लामी समूह जमात-ए-इस्लामी द्वारा संचालित ट्रस्ट है।