फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: कड़े सुरक्षा घेरे में होगा मतदान, हर सीट पर तीन हजार जवान

Sat, 14 Sep 2024 03:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर में 24 सीटों पर 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों के पुलिस बल और आधुनिक हथियार शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है। हर सीट पर औसत 2 से 3 हजार सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। पहली बार सुरक्षा में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के सशस्त्र बलों की तैनाती भी की गई है। सुरक्षा में किसी तरह का खलल न पड़े। इसके लिए तीन गुणा ताकत के साथ चुनाव कराने की तैयारी की गई है। करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसमें अर्धसैनिक बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मी शामिल हैं। सुरक्षाबलों को ड्यूटी के वक्त आधुनिक हथियार दिए गए हैं।

विज्ञापन


पहले चरण में जम्मू और कश्मीर के 7 जिलों पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा की 24 सीटों पर मतदान होना है। इन 24 सीटों में पांपोर, त्राल, पुलवामा ,राजपोरा, ज़ैनापोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा बिजबिहाड़ा, शांगस अनंतनाग पूर्व ,पहलगाम, इंद्रवल, किश्तवाड़, पाडर - नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं। ये सभी सीटें आतंकवाद ग्रस्त रहीं हैं।

इन सीटों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील करार दिया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे राज्यों की पुलिस के सशस्त्र बलों को भी तैनात किया गया है। लोकसभा चुनाव में हर एक सीट पर करीब 1 हजार से 1500 सुरक्षाबल थे। जबकि इस बार 3 हजार तक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कश्मीर के आईजी विधी कुमार का कहना है कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। पर्याप्त मात्र में सुरक्षाबल तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें