जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मो. ताजुद्दीन का कहना है कि यह चुनाव ही विचारधाराओं की लड़ाई का है। अनुच्छेद 370 अहम मुद्दा बनकर जनता के बीच है। भले ही राजनीतिक दल अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं, मगर वैचारिक लड़ाई में भाजपा बनाम अन्य साफ तौर पर दिख रहे हैं।
परिणाम आने के बाद इन दलों को साथ आने की मजबूरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। विवि की इतिहास विभाग की प्रोफेसर सुमन जामवाल कहती हैं कि गठबंधन इस राज्य के लिए कोई नई बात नहीं है। ज्यादातर सरकारें गठबंधन से बनी और चली हैं।
कई बार अलग अलग विचारधाराओं के लोगों ने हाथ मिलाया है। कश्मीर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद अहमद भट का कहना है कि दल अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच हैं। ऐसे में परिणाम के बाद भी जनता की भावनाओं का ख्याल रखकर ही निर्णय की उम्मीद है।
क्या है गुपकार संगठन...
गुपकार जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों का एक गठबंधन है। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी समेत आठ दल हैं। इनका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को पहले की तरह विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का है।