फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: जी किशन रेड्डी का दावा- भाजपा जम्मू कश्मीर में बनाएगी अगली सरकार

Wed, 17 Jul 2024 05:55 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के महत्व पर कहा कि पहले हमें श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए आंदोलन करना पड़ा और देशव्यापी यात्रा निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर भाजपा की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कोयला मंत्री व जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और हम जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएंगे। जम्मू-कश्मीर ने भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद, आतंकवाद, हड़ताल के दौर देखे, लेकिन आज मोदी सरकार के नेतृत्व यहां अभूतपूर्व विकास हो रहा है। यहां मंगलवार को रेड्डी ‘त्रिदेव और मोर्चा सम्मेलन’ पर भाजपा की एक कार्यशाला में बोल रहे थे।

विज्ञापन


रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के महत्व पर कहा कि पहले हमें श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए आंदोलन करना पड़ा और देशव्यापी यात्रा निकालनी पड़ी, लेकिन आज जम्मू-कश्मीर के हर कोने में तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। लोगों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भाजपा सरकार के महत्व को समझ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और लोगों के विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 

जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। पार्टी कार्यकर्ता चुनाव मोड में आएं और उन्हें चुनाव के अंतिम दिन तक आराम न करने की सलाह दी गई। कहा, जम्मू-कश्मीर को विनाशकारी ताकतों के चंगुल से बचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन महीनों के लिए अपने घरों और कार्यस्थलों से छुट्टी लेने और इन चुनावी महीनों के लिए जनता के बीच रहने को कहा। 
विज्ञापन


भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है और इन वर्षों में इसने हर वर्ग के लिए काम किया है। वे सभी के पास जाएं और चर्चा करें कि किस तरह से नेकां, कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों ने उन्हें धोखा दिया है। वे मोदी सरकार से पहले और बाद में किए गए कार्यों की तुलना करके बताएं कि सरकार ने वास्तविक विकास किया है। क्षेत्र में शांति और प्रगति सुनिश्चित की गई है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मिली जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। 

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर त्रिदेव और मोर्चा सम्मेलनों के आयोजन पर बात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा करने को कहा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास और भाजपा, जनसंघ, प्रजा परिषद और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बलिदान और जम्मू-कश्मीर में हुए विकास पर प्रकाश डाला। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने राज्य में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता और इस लोकसभा चुनाव में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की हार पर बात की। 

डॉ. निर्मल सिंह ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विस्तार से बात की और कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। कवींद्र गुप्ता ने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बात की और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा दिया। 

महासचिव संगठन अशोक कौल ने सम्मेलनों के आयोजन पर पार्टी नेताओं से विस्तार से चर्चा की और उन्हें अपने कार्यक्रमों में आम जनता को शामिल करने को कहा। सुनील शर्मा ने प्रत्येक मोर्चा पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोर्चा सम्मेलनों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया। प्रिया सेठी ने भाजपा की उपलब्धियों पर बात की और संगठन में अलग-अलग मोर्चों की भूमिका पर जोर दिया। 

कार्यशाला का संचालन करते हुए डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति और विकास को समझाते हुए एक पीपीटी प्रस्तुत की। वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मासिक पत्रिका कमल पैगाम के नए संस्करण का विमोचन किया। इससे पहले मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने सम्मेलन के आयोजन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें भाजपा के सात मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डोडा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व मंत्री सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें