फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एसएसपी मोहन लाल समेत आठ अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Thu, 12 Jan 2023 07:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस प्रशिक्षण के लिए जम्मू कश्मीर के 8 पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डीएसपी नजीर अहमद भट्ट और इंस्पेक्टर आदिल बशीर का इनडोर प्रशिक्षण के लिए अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
SSP Mohan Lal - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022- 2023 पुलिस प्रशिक्षण के लिए जम्मू कश्मीर के 8 पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें उधमपुर पुलिस अकादमी के एसएसपी मोहन लाल मुख्य रूप से शामिल हैं। मोहन लाल को आउटडोर प्रशिक्षण के लिए अवार्ड दिया गया है। इनके अलावा सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मस्तान सिंह और शिराज अली खान को भी अवार्ड दिया गया है। 

विज्ञापन


डीएसपी नजीर अहमद भट्ट और इंस्पेक्टर आदिल बशीर का इनडोर प्रशिक्षण के लिए अवार्ड दिया गया है। इन सबके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी सईद अहमद और इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी सम्मान मिला।

गृह मंत्रालय की योजना के अनुसार राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस बलों के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में काम करने वाले प्रशिक्षकों और अन्य सहायक कर्मचारियों को पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक हर साल प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार पुलिस संगठन में प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के महत्व को पहचानने के लिए दिया जाता है, साथ ही देश में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें