फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सरल एप पर जुड़ेंगे नए फीचर्स, बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे अध्यापकों की क्लास

Fri, 23 Apr 2021 10:05 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों का एप पर होगा अपना लॉग-इन। सरल एप को छात्रों के अनुकूल बनाने की स्कूल शिक्षा निदेशालय कर रहा कवायद।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में स्कूल ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड पर हो रही है। सरल एप पर लाइव क्लास लग रही है। एप को छात्रों के अनुकूल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय इसमें बड़े बदलाव करने जा रहा है। एप पर संभाग के सभी स्कूलों का लॉगइन बनाया जाएगा। इसमें हर स्कूल का अपना स्पेस होगा।

विज्ञापन


सरल एप पर अध्यापकों की जानकारी के साथ-साथ उनकी ऑनलाइन क्लास और लेसन की पूरी जानकारी होगी। इसमें बच्चों के पास विकल्प होगा कि वह जरनल लाइब्रेरी के साथ-साथ अपने स्कूल के अध्यापक द्वारा पढ़ाए जा रहे विषय के वीडियो और नोट्स देख सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई को परिणाम उन्मुख बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा निदेशालय कई कदम उठा रहा है।

इस कड़ी में सरल एप में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। आईटी विभाग ने एप को छात्रों के अनुकूल बनाने का एक प्लान तैयार किया है। इसमें सबसे पहले सभी स्कूलों के लिए एक लॉग-इन बनाया जाएगा। इसके तहत बच्चे एप पर अपने स्कूल के अध्यापक द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों को देख सकेंगे। वर्तमान में ऐसी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- #ladengecoronase : कश्मीर घाटी में दूत बनकर सामने आ रहे हैं युवा सिख वॉलंटियर्स
विज्ञापन


इसके साथ ही स्कूल के लिए मूल्यांकन का भी स्पेस रहेगा। आईटी विभाग जल्द ही इस पर काम करेगा। इससे बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी। सरल एप पर कक्षा छह से 12वीं तक की क्लास ऑनलाइन लग रही है। हर दिन ऑनलाइन क्लास में जुड़ने वाले बच्चों का डाटा देखा जा रहा है। इस डाटा को निदेशालय भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें