फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: डॉ. अलका शर्मा को मिलेगा दीदी निर्मला देशपांडे शांतिदूत पुरस्कार, समाजसेवा में बनाई पहचान

Tue, 22 Oct 2024 05:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डॉ. अलका शर्मा को समाजसेवा और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दीदी निर्मला देशपांडे शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अलका शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. अलका शर्मा को इस साल के दीदी निर्मला देशपांडे शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। प्रसिद्ध गांधीवादी समाज सुधारक दीदी निर्मला देशपांडे की स्मृति में हर साल ये पुरुस्कार गांधी ग्लोबल फैमिली (जीजीएफ) द्वारा दिया जाता है। ये पुरुस्कार शांति और सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले महानुभावों को मिलता है।

विज्ञापन


डॉ. अलका शर्मा को समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए इस पुरुस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा दिल्ली में गांधी ग्लोबल फैमिली के मुख्यालय में सामाजिक और शांति कार्यकर्ताओं मौजूदगी में की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. शर्मा के कई कामों पर भी प्रकाश डाला गया। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें सराहा गया। जल्द ही ये पुरूस्कार दिल्ली में ही दिया जाएगा।

पुरुस्कार मिलने की घोषणा पर डॉ. अलका शर्मा ने अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए सिर्फ़ सम्मान नहीं, बल्कि दुनिया को और ज्यादा शांतिपूर्ण बनाने के काम की प्रेरणा है। मैं दीदी निर्मला देशपांडे के जीवन और काम से प्रेरित हूँ और उनके द्वारा बताए गए कामों को करती रहूंगी। पुरुस्कार की घोषणा पर डॉ. शर्मा ने पद्मश्री डॉ. एस. पी. वर्मा को आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें