फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: डीपीएपी सरकार बनने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में करेगी विकास, आजाद ने की तत्काल चुनाव कराने मांग

Tue, 25 Jul 2023 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद ने चुनाव जम्मू-कश्मीर की सभी समस्याओं के लिए रामबाण है। लोग बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में तत्काल चुनाव की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोग निर्वाचित प्रतिनिधियों की कमी महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जम्मू-कश्मीर की सभी समस्याओं के लिए रामबाण है। लोग बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 33 साल के आतंकवाद काल के दौरान गुरेज के लोगों की भूमिका की सराहना करते हुए आजाद ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में लोग शांति के लिए सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

यहां आतंकवाद ने कभी पैर नहीं जमाए। आजाद ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कभी भी भेदभाव नहीं किया। जम्मू-कश्मीर को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत की।  योजनाओं और आवंटन के मामले में सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार किया गया। अगर डीपीएपी को जम्मू-कश्मीर पर शासन करने के लिए चुना जाता है तो पार्टी सीमावर्ती इलाकों में विकास की क्रांति लाएगी।
विज्ञापन


समग्र रोजगार, बुनियादी ढांचे (सड़कें), शिक्षा (कॉलेज) और स्वास्थ्य (अस्पताल) पर ध्यान केंद्रित होगा। एकता पर जोर देते हुए आज़ाद ने स्वच्छ छवि और ट्रैक रिकॉर्ड वाले  लोगों को चुनने की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस मौके पर मोहम्मद अमीन भट्ट प्रांतीय अध्यक्ष, शफीक शबनम प्रांतीय महासचिव और डीपीएपी के वरिष्ठ नेता निसार अहमद लोन और अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें