फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया अवैध रूप से ले जाया जा रहा 17 तोले सोना

Wed, 29 Aug 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की दोमाना पुलिस ने नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान 17 तोले सोना पकड़ा। सोना ले जा रहे व्यक्ति के पास खरीद फरोख्त करने का कोई भी बिल नहीं था। पुलिस ने सोना एक्साइज विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह दोमाना पुलिस नाके पर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर जम्मू से राजौरी जा रहे टैंपो को रोक कर उसमें से 17 तोले सोना बरामद किया। 
विज्ञापन


सोना ले जा रहे टैंपो ड्राइवर जिसकी पहचान राजकुमार निवासी राजौरी के पास सोने का कोई भी वैध कागज नहीं पाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह जम्मू जैन बाजार के एक ज्वैलर का था। जो कि उसने राजौरी के सुनार के लिये भेजा था। वह इस से पहले भी सोना लेकर जाता रहा है। थाना प्रभारी राजेश्वर सलाथिया के अनुसार पुलिस ने जांच के बाद सोना एक्साइज विभाग को सौंप दिया। वह इस की जांच करेगा कि सोना वैध तरीके से भेजा जा रहा था या अवैध तरीके से। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें