फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू- कश्मीर: डाक्टरों की हड़ताल पर एस्मा 65 निलंबित, तीन हुए बर्खास्त

Thu, 05 Jul 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डाक्टरों की हड़ताल पर लगा एस्मा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कालेज व एसोसिएटेड अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध ठहराते हुए गवर्नर एनएन वोहरा ने एस्मा लगा दिया है। हड़ताल पर बैठे तीन डाक्टरों को बर्खास्त भी कर दिया  गया है। इस मामले में 65 डॉक्टरों को अब तक निलंबित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

 
बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में जीएमसी श्रीनगर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान इरफान कयूम समेत डॉ. एजाज और डॉ. रमीद भी शामिल हैं। 30 डॉक्टरों को मंगलवार को और 35 डॉक्टरों को बुधवार को निलंबित किया गया था।
 
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा ने बताया कि डीन मेडिकल काउंसिल की टीम के जीएमसी के दौरे के चलते अस्पताल की सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और न ही जूनियर डाक्टरों ने उन्हें हड़ताल का कोई नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1200 डॉक्टर दे सकते हैं सामूहिक त्यागपत्र

फाइल - फोटो : अमर उजाला
इरफान ने बताया कि जूनियर डॉक्टर शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की तर्ज पर जीएमसी श्रीनगर व अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों के डॉक्टरों को वेतन, अन्य सुविधाओं के अलावा सुरक्षा पुख्ता करने और कैंटीन की सुविधा मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। 1200 डॉक्टर सामूहिक त्यागपत्र दे सकते हैं। 
 
इसबीच राजकीय मेडिकल श्रीनगर व एसोसिएटेड अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में जम्मू के जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों के डॉक्टर भी बुधवार को हड़ताल पर चले गए।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष डॉ. अमित ने बताया, 'हड़ताल शुरू हो चुकी है और ओपीडी समेत रूटीन के ऑपरेशन प्रभावित रहे हैं। बृहस्पतिवार को हड़ताल का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इमरजेंसी को मुक्त रखा गया है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें