फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, घाटी में 94 रुपए प्रति लीटर तक पहुंची कीमत

Fri, 19 Feb 2021 10:37 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू शहर में शुक्रवार को पेट्रोल 90.06 और डीजल 81.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं श्रीनगर में पेट्रोल 93.41 और डीजल 84.13 प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

युवा कांग्रेस ने जम्मू में किया प्रदर्शन
प्रदेश युवा कांग्रेस ने संपत्ति कर लगाने के फैसले को जम्मू-कश्मीर के लिए काला कानून करार दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संपत्ति कर के साथ तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तवी पुल की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसबल ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि प्रधानमंत्री के खोखले दावों से देश की जनता परेशान है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है। महंगाई आसमान छू रही है, जबकि डीजल भी 100 रुपये के रिकॉर्ड तक पहुंचने को तैयार है। ईंधन पर कई तरह के कर लगाकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। मोदी सरकार दावा कर रही है कि उसकी नीतियां जम्मू कश्मीर की जनता के कल्याण के अनुरूप हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें