फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ढांगरी सामूहिक हत्याकांड की जांच तेज, एनआईए की टीम ने राजोरी में डाला डेरा, चश्मदीदों से पूछताछ

Sat, 21 Jan 2023 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

एनआईए की टीम एसएसपी रैंक अधिकारी के नेतृत्व में राजोरी पहुंची है। एडीजी कार्यालय से इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारियों की 4 सदस्य टीम भी उन लोगों से पूछताछ कर रही है जो गोलीकांड के समय घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ढांगरी में आईईडी विस्फोट के घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के ढांगरी गांव में एक जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच करने के मकसद से एनआईए की टीम ने जांच शुरू के दी है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम और एडीजीपी कार्यालय जम्मू से एक विशेष टीम राजोरी क़े ढांगरी हत्याकांड के चश्मदीदों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एनआईए टीम एसएसपी रैंक अधिकारी के नेतृत्व में राजोरी में डेरा डाला है। साथ ही एडीजीपी कार्यालय से इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारियों की 4 सदस्य टीम भी राजोरी पहुंच कर उन लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके बयान दर्ज कर रही है, जो सबसे पहले गोलीकांड के समय घटनास्थल पर पहुंचे थे।

घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया था। सूत्रों के अनुसार दोनों विशेष टीमों ने राजोरी के डीपीएल मे कई लोगों से घंटों पूछताछ की और ढांगरी का दौरा किया। टीमें ढांगरी में मारे गए लोगो के घरों में पहुंची और उनके परिजनों से पूछताछ की जो मौके पर चश्मदीद थे और जिनके सामने गोलीकांड हुआ था।
विज्ञापन


उनसे पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। दोनों टीमें उन संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है, जिनको पुलिस ने इस पूरे मामले में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की निगरानी गृह मंत्रालय कर रहा है, जबकि एडीजीपी कार्यालय से आई टीम की निगरानी एडीजी मुकेश सिंह कर रहे हैं।

पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को दी जा रही है। याद रहे कि 13 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू दौरे के दौरान ढांगरी हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपने और टीम का पूरा सहयोग जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा करने की बात कही थी।

उसके बाद एडीजीपी जम्मू कार्यालय से एक टीम राजोरी पहुंची थी, और अब एनआईए भी जांच में जुट गई है, ताकि जल्द से जल्द सच सामने लाया जा सके। उधर ढांगरी हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान शुक्रवार वार को भी जारी रहा।

इस दौरान राजोरी और रियासी के बॉर्डर पर स्थित नारला गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि नारला में शनिवार और रविवार को बंदूकधारी संदिग्ध लोगों को देखा गया था।

उसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसकी निगरानी डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुग़ल और एसएसपी मोहम्मद असलम स्वयं कर रहे थे, लेकिन अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ खाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें