फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K DGPC Election: जम्मू जिला से 75 प्रत्याशी उतरे चुनावी दंगल में, 27 जून को होगा मतदान

Sun, 05 Jun 2022 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेशभर में 190 पदों का फैसला 1 लाख 75 हजार 368 प्रत्याशी करेंगे। लंबे समय से चुनाव नहीं हो रहे थे। अब चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
गुरुद्वारा सिंह सभा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में शनिवार को अंतिम दिन शाम तीन बजे तक नामांकन भरे गए। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों (डीजीपीसी) के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आज शनिवार अंतिम दिन जम्मू की कमेटी के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसीआर विजय शर्मा के अनुसार सात जून को नामांकन की जांच की जानी है। इस दौरान कमी पाए जाने पर नामांकन को रद्द किया जाना है। इसी तरह 9 जून को नाम वापसी होगी। अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहे तो ले सकता है। दस जून को निशान जारी किए जाएंगे। इसके बाद प्रचार अभियान शुरू होगा। प्रचार 25 जून शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद 27 जून को मतदान के माध्यम से चुनाव होगा। 

विज्ञापन


इतने प्रत्याशी लेंगे चुनाव में भाग 

जिला में गाड़ीगढ़ विस में 12, डगियाना में आठ, नानक नगर में सात, गोल गुजराज में सात, अखनूर में आठ, जम्मू वेस्ट में चार, ईस्ट में सात, आरएस पुरा में सात, दरसोदापुर में छह, खरीरपींड में चार और बिश्नाह में पाच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

190 पदों के लिए होना है प्रदेश में मतदान 

प्रदेशभर में 190 पदों का फैसला 1 लाख 75 हजार 368 प्रत्याशी करेंगे। लंबे समय से चुनाव नहीं हो रहे थे। अब चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें