फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह बोले-कोई आतंकी जिंदा नहीं बचेगा, भटके युवा मुख्यधारा में लौटें

Sat, 02 Nov 2019 07:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • कुछ लोग घाटी के हालात को पटरी पर आने से रोक रहे
  • डीजीपी बोले, पुलिस है सतर्क, मंसूबे नहीं हो पाएंगे कामयाब
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि घाटी में अब भी कुछ लोग आतंकवाद को फैलाने में जुटे हुए हैं। साथ ही लोगों पर दबाव डालकर हालात को दोबारा पटरी पर आने से रोक रहे हैं। लेकिन हम पूरी तरह से सतर्क  हैं और इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। अब दुकानें खुलना शुरू हो गई हैं और लोग कारोबार करने लगे हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोपोर कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति और आतंकवाद के चलते हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन हमारे जवानों ने काफी हद तक यहां माहौल को नियंत्रित कर लिया है। बताया कि सज्जाद हैदर नामक आतंकी कमांडर इस इलाके में आतंकवाद को जिंदा रखे हुए है। उसने कुछ नए लड़कों को आतंकी संगठन में शामिल करवाया है। इनमें से एक दानिश चन्ना सोपोर में ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया है। उससे पूछताछ जारी है। 

गैर स्थानीय मजदूरों और कारोबारियों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने पर कहा कि आतंकी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो उनके लिए सॉफ्ट टारगेट हैं। उनकी साजिशों को काउंटर करने के लिए पुलिस द्वारा उचित रणनीति तैयार की गई है। अगर कोई बाहर से यहां आता है तो उससे सीधे तौर से यहां के लोगों को फायदा मिलता है। इन घटनाओं की कश्मीर की जनता ने बड़े पैमाने पर निंदा की है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाल ही में आतंकी एजाज मलिक को मार गिराया गया जो बिजबिहाड़ा में ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल था। जल्द ही बाकी के आतंकियों को भी मार गिराया जाएगा। उन्होंने भटके युवाओं से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कहा कि हमारी आगे भी कोशिश रहेगी कि स्थानीय युवाओं को भटकने से बचाया जा सके। 

सोपोर में सुरक्षा की समीक्षा
इससे पहले उन्होंने सोपोर में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने इलाके में कानून व्यवस्था व आतंकवाद पर लगाम कसने में दिन रात मेहनत करने वाले सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात कर उन्हें शाबाशी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें