उपायुक्त (डीसी) गांदरबल श्यामबीर ने शुक्रवार को खीर भवानी मंदिर तुल्लामुल्ला और पुरातत्व स्थल शुहामा का दौरा किया। खीर भवानी मंदिर में पहुंचे डीसी ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विकासात्मक जरूरतों के बारे में प्रत्यक्ष मूल्यांकन और मंदिर में सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए कहा।
इस अवसर पर धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को मंदिर के जीर्णोद्धार और समग्र विकास के लिए कई विकासात्मक जरूरतों से अवगत कराया, जिसमें घाट का विकास, डाबा स्थल का उन्नयन, मंदिर के मरम्मत कार्य, बारिश के शेड, शौचालय, हवन शाला, भूनिर्माण आदि शामिल हैं।
कार्यकारी अभियंता आरएंडबी ने उपायुक्त को भक्तों के लिए धर्मस्थल के भीतर सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए किए जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यों के बारे में सूचित किया। डीसी ने मंदिर के समग्र विकास के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कार्यों की योजना तैयार करने के लिए कार्यकारी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।
जिसमें मंदिर के भीतर भूनिर्माण, बाड़ लगाना, पेयजल, रास्तों का विकास और अन्य कार्य शामिल हैं। बाद में डीसी ने पुरातत्व स्थल शुहामा का दौरा किया जहां उन्होंने इसके संरक्षण के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।