फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: तवी रिवर फ्रंट परियोजना में देरी, तीसरी बार बढ़ी समय सीमा, जाने कब तक पूरा होगा काम?

Tue, 29 Oct 2024 04:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के तवी रिवर फ्रंट परियोजना का काम डेडलाइन में उलझ गया है। पहले चरण का काम अब 31 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। मौजूदा समय में 10% काम शेष है, जिसे पूरा करने में तीन माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन तवी रिवर फ्रंट का काम डेडलाइन में उलझता जा रहा है। पहले चरण का काम अब तीसरी डेडलाइन में पूरा होगा। 31 जनवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में दस फीसदी काम शेष, जिसे पूरा करने में तीन माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


मार्च से दूसरे चरण का काम शुरू करने का लक्ष्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्धारित किया गया है। रिटेनिंग बाल का काम जारी है। तवी रिवर फ्रंट पर काम 12 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था, जिसे जून 2023 में पूरा किया जाना था। इसके बाद दिसंबर 2023 और फिर अक्तूबर 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।अब तीसरी डेडलाइन में काम पूरा किया जाएगा। पहले टेंडर प्रक्रियाओं में देरी और प्राकृतिक बाधाओं के कारण काम में देरी होती रही।

रिटेनिंग बाल के निर्माण के बाद साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे, बैठने की जगह, विद्युतीकरण के साथ चार रेस्तरां का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इंटरसेप्टर ड्रेन और एसटीपी का निर्माण भी होना है। काम के बाद फ्रंट को नई लुक मिलेगी।
विज्ञापन


कुल 3.5 किलोमीटर होगा काम

फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा। इसमें डायाफ्राम दीवार, रिटेनिंग ड्रेन, एंकर स्लैब, बाएं व दाएं तटबंध और मध्य द्वीप के लिए इंटरसेप्टर ड्रेन व पियर प्रोटेक्शन का काम होगा। दूसरे चरण में तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा।  जनवरी तक पहले चरण में काम पूरा किया जएगा। अभी भी दस फीसदी काम शेष है। बरसात के चलते काम में देरी हुई है। मार्च माह से दूसरे चरण में काम आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें